गर्लफ्रेंड से बात करने पर विवाद: दुर्ग में 20 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, दो दोस्त गंभीर रूप से घायल; 5 संदिग्ध हिरासत में

 गर्लफ्रेंड से बात करने पर विवाद: दुर्ग में 20 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, दो दोस्त गंभीर रूप से घायल; 5 संदिग्ध हिरासत में

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*******************************

 

 

गर्लफ्रेंड से बात करने पर विवाद: दुर्ग में 20 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, दो दोस्त गंभीर रूप से घायल; 5 संदिग्ध हिरासत में

 

दुर्ग। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजीव नगर में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक युवती से बातचीत करने को लेकर हुए पुराने विवाद में 20 वर्षीय युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई।

इस हिंसक हमले में मृतक के दो दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुबह तक पांच संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है।पुरानी रंजिश में ताबड़तोड़ चाकूबाजीपुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राजीव नगर निवासी जितेश ठाकुर (20 वर्ष) सोमवार देर रात अपने दो दोस्तों, राहुल ठाकुर और नेहरू ठाकुर के साथ केजू राइस मिल के पास खड़ा था।

इसी दौरान वहां कुछ अन्य युवक पहुंचे और उनकी जितेश से बहस शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि एक लड़की से बातचीत करने को लेकर दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि विरोधी पक्ष के युवकों ने चाकू निकालकर तीनों दोस्तों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दमचीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हुए। स्थानीय निवासियों ने लहूलुहान हालत में तीनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद जितेश ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, राहुल और नेहरू ठाकुर की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

डॉक्टरों के मुताबिक, घायल युवकों में से एक की स्थिति बेहद नाजुक है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।CCTV फुटेज से सुराग, 5 संदिग्ध पुलिस की गिरफ्त मेंवारदात की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें रात में ही मौके पर पहुंच गईं।

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले। सीसीटीवी सुरागों और मुखबिरों की सूचना पर पुलिस ने रातभर कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया और सुबह तक पांच संदिग्ध आरोपियों को राउंडअप कर लिया।इलाके में तनाव, पुलिस की गश्त बढ़ी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस पकड़े गए संदिग्धों से कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि वारदात में शामिल अन्य चेहरों और मुख्य वजह का पूरी तरह खुलासा हो सके। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद राजीव नगर और आसपास के इलाकों में तनाव फैला हुआ है, जिसे देखते हुए एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर गश्त बढ़ा दी गई है।