सावधान! फोन पर न दें OTP और आधार नंबर, पार्षद टी ज्योति ने साइबर ठगी से बचने के लिए जनता को किया आगाह

 सावधान! फोन पर न दें OTP और आधार नंबर, पार्षद टी ज्योति ने साइबर ठगी से बचने के लिए जनता को किया आगाह

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*****************************

 

 

सावधान! फोन पर न दें OTP और आधार नंबर, पार्षद टी ज्योति ने साइबर ठगी से बचने के लिए जनता को किया आगाह
बालोद,दल्ली राजहरा: वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए बालोद जिले के दल्ली राजहरा वार्ड क्रमांक 26 की पार्षद एवं सुप्रसिद्ध समाज सेविका श्रीमती टी ज्योति ने आमजन को जागरूक करने के लिए अपनी राय साझा की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने के लिए सतर्क रहें और किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं।

 

टी ज्योति द्वारा जनहित में जारी वीडयो आप देखिए।

फर्जी बैंक अधिकारी बनकर हो रही ठगी
पार्षद टी ज्योति ने कहा कि आजकल ठग खुद को बैंक अधिकारी बताकर लोगों को फोन करते हैं और बैंक खाता बंद होने या केवाईसी अपडेट करने का डर दिखाकर OTP (वन टाइम पासवर्ड), आधार नंबर या अन्य गोपनीय जानकारी मांगते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी बैंक कभी भी फोन पर आपसे ऐसी जानकारी नहीं मांगता। यदि कोई खुद को बैंक का कर्मचारी बताकर आपसे जानकारी मांगे, तो उसे कुछ भी न बताएं।


ठगी होने पर तुरंत लें एक्शन
उन्होंने जनता को सलाह दी कि यदि आपके साथ किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि होती है या कोई आपसे आपकी निजी जानकारी मांगता है, तो तुरंत इसकी सूचना अपने नजदीकी पुलिस थाने में दें। इसके अलावा, भारत सरकार के साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके भी अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
श्रीमती टी ज्योति ने अंत में संदेश दिया— “आपकी जागरूकता ही साइबर ठगों के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है। सुरक्षित रहें और दूसरों को भी जागरूक करें।”