छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होटल में हुआ आधार कार्ड स्कैम बिना बिल दिए भागा युवक, पेमेंट के लिए युवती पास गया फोन तो थाने में की शिकायत,

 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होटल में हुआ आधार कार्ड स्कैम बिना बिल दिए भागा युवक, पेमेंट के लिए युवती पास गया फोन तो थाने में की शिकायत,

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी

++++++++++++++++++++++++++++++++++

रायपुर में फर्जी आधार-कार्ड देकर होटल में किया ऐश:बिना बिल दिए भागा युवक, पेमेंट के लिए युवती पास गया फोन तो थाने में की शिकायत.

 

रायपुर।रायपुर में फर्जी आधार कार्ड देकर एक युवक ने होटल में ऐश किया है। ऐश करने के बाद उसने पेमेंट नहीं किया। जिसके बाद होटल संचालक ने पेमेंट के लिए आधार कार्ड पर दिए नंबर पर संपर्क किया, तो कॉल एक युवती के पास पहुंचा। बातचीत के दौरान पता चला कि युवक ने जो आधार कार्ड दिया था वह उस युवती का था। युवती ने इस मामले की शिकायत गंज थाने में दर्ज कराई है।

अंकिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह तेलीबांधा इलाके में रहती हैं। 20 सितंबर को वह घर पर थी। कभी शाम के 6:30 बजे गंज थाना इलाके के होटल रियान इन से फोन आया। फोन पर होटल संचालक ने बताया कि आपका बिल बकाया है। इस पर अंकिता ने कहा कि वह उस होटल में कभी ठहरी ही नहीं है। इसके जवाब में होटल संचालक ने उसे एक आधार कार्ड की फोटो कॉपी भेजी, जो अंकिता की थी।

पुलिस में दर्ज हुई शिकायत

 

अंकिता के आधार कार्ड में उसके पिता का मोबाइल नंबर दर्ज था। इसी आधार कार्ड को युवक ने होटल में पहचान पत्र के रूप में जमा किया था। अंकिता का कहना है कि उसे नहीं पता कि यह आधार कार्ड युवक के पास कैसे पहुंचा। फिलहाल, युवती ने आईडी कार्ड के दुरुपयोग और धोखाधड़ी के मामले में गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।