कोरबा जिले के गेवरा-दीपका में चोरी की चार बाइक जब्त गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

 कोरबा जिले के गेवरा-दीपका में चोरी की चार बाइक जब्त गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

+++++++++++++++++++++++++++++++++++

कोरबा जिले के गेवरा-दीपका चोरी की चार बाइक जब्त गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

कोरबा।दीपका क्षेत्र से बाइक चोरी के मामले में जांच-पड़ताल कर रही पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी के चार वाहन भी बरामद किए हैं। दीपका थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू ने बताया कि थाना क्षेत्र से शनिवार को किरण कुमार यादव की बाइक चोरी हो गई थी। घटना की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर जांच-पड़ताल की गई। मुखबिर की सूचना पर मामले में जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा निवासी सुनील देवार (24) को संदेह के आधार पर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दोपहिया वाहनों चुराना स्वीकारा। साथ ही दीपका में किरण कुमार की बाइक भी चुराना बताया।

उसकी निशानदेही पर चोरी के 4 वाहन जब्त किए। मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी सुनील देवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। वहीं गिरोह के फरार आरोपियों की पतासाजी कर रहे हैं।