रायपुर में बदमाशों ने दुकान मे घुसकर किया लुट का प्रयास, दुकान सचालक के शोर मचाने से हुए फरार

 रायपुर में बदमाशों ने दुकान मे घुसकर किया लुट का प्रयास, दुकान सचालक के शोर मचाने से हुए फरार

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार

 

एक मामला खमतराई थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां दो बदमाशों ने मिलकर दुकानदार को डरा धमका कर लुट की कोशिश किए। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। राजधानी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आये दिन अपराधिक मामले सामने आते रहते हैं। इसी क्रम में एक मामला खमतराई थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां दो बदमाशों ने मिलकर दुकानदार को डरा धमका कर लुट की कोशिश किए। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी दिनेश वर्मा ने छह मार्च को रात 9 बजे अपनी दुकान शक्ति पारा उरकुरा में बैठा था। उसी समय रोशन सिंह और विशेष सिंह दुकान आकर सामान और पानी पाउच मांगे। दुकानदार ने दोनों को सामान देने से इंकार कर दिया। बदमाशों ने दुकान के अंदर जबरन घुस कर दुकानदार के साथ मारपीट की।

 

दुकान के गल्ले से पैसा लुटने का प्रयास

इतना ही नहीं धमकी देते हुए दुकान के गल्ले से पैसा लुटने का प्रयास भी किये। इस पर दुकानदार ने जोर-जोर से चिल्लाने लगे। मौके पर दुकान मालिक के भांजा आदित्य वर्मा और मोहल्ले का जुगल वर्मा आवाज सुनकर दुकान पर आये तो दोनों आरोपी बिना लुटे वहां से फरार हो गये।

 

पुलिस ने किया दोनों आरोपी को गिरफ्तार

प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना खमतराई में अपराध कमांक 329/25 ण्रीर 309(5),331(4),3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया प्रकरण के दोनों आरोपी रोशन सिंह (24वर्ष) और विशेष सिंह (19वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।