महिला को घर में अकेला देख दरिंदे की बिगड़ी नियत, बनाया हवस का शिकार, फिर गला घाेंटकर ले ली जान

 महिला को घर में अकेला देख दरिंदे की बिगड़ी नियत, बनाया हवस का शिकार, फिर गला घाेंटकर ले ली जान

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार

 

 

 

 

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के तेंदुभाठा की घटना

दुष्‍कर्म और हत्‍या के आरोपी ने अपराध कबूल किया।

पति से अलगाव के बाद मायके में रह रही थी मृतिका

 

राजनांदगांव। छत्‍तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के तेंदुभाठा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव की एक 28 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है और लोग सदमे में हैं।

 

 

महिला को घर में अकेला देख पहले बहलाया

24 नवंबर की शाम को मृतिका उत्तरा बाई अपने मायके के घर पर अकेली थी। उसका परिवार किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाहर गया हुआ था। इस दौरान, गांव का ही 30 वर्षीय युवक रामकुमार नेताम परिवार की गैर-मौजूदगी का फायदा उठाते हुए उसके घर में घुस गया।

 

 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी रामकुमार ने महिला को अकेला पाकर पहले उसे बहलाया और फिर जबरन दुष्कर्म किया। घटना के दौरान जब महिला ने इसका विरोध किया, तो उसने गुस्से में आकर महिला का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद, वह घटनास्थल से भाग गया और गांव से बाहर निकलने की कोशिश करने लगा।

 

घर लौटे परिवार का दुख और पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद, जब महिला का परिवार घर लौटा, तो उन्होंने उत्तरा को मृत अवस्था में पाया। शव देखकर परिवार के सदस्यों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटनास्थल से मिले सबूतों और गांववालों से पूछताछ के बाद यह पता चला कि घटना के समय आरोपी रामकुमार महिला के घर के पास देखा गया था।

 

पुलिस ने सुराग के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए रामकुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह पहले से महिला को जानता था और उसके अकेले होने की जानकारी रखता था।

 

पति से अलगाव के बाद मायके में रह रही थी मृतिका

मृतिका उत्तरा बाई कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी। उसका पति से अलगाव हो चुका था, और वह अपने माता-पिता के साथ ही जीवन व्यतीत कर रही थी। घटना के समय, वह घर में अकेली थी, क्योंकि परिवार के बाकी सदस्य एक निजी कार्यक्रम में गए हुए थे।

 

 

दुष्‍कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

रामकुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच जारी रखे हुए है और हर पहलू पर ध्यान दे रही है ताकि आरोपी को कड़ी सजा दिलाई जा सके।