अकारण गाली गलौज करते हुए गरीब युवक से मारपीट

 अकारण गाली गलौज करते हुए गरीब युवक से मारपीट

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान, निखिल कुमार पाठक

गंभीर रुप से घायल युवक का पुलिस द्वारा नहीं हुआ मुलायजा, पुलिस की उदासीनता संदेह के घेरे में।

रायपुर,सिलयारी। स्थानीय वार्ड 19 साहू पारा में एक गरीब युवक के साथ अभद्र गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। मारपीट से युवक गंभीर रुप से घायल हो गया और उसके आंखों से खून रिसने लगा। उसके बावजूद धरसींवा पुलिस द्वारा मुलायजा न कराया जाना कई प्रकार के संदेहों को जन्म देता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार साहू पारा सिलयारी निवासी विक्की साहू पिता स्व शंकर साहू ट्रेन में घुम-घुमकर चना बेचकर अपने परिवार का लालन-पालन करता है। गत 17 सितंबर को गणेश विसर्जन में शामिल होने गया था। दोपहर 2 बजे उसके पड़ोसियों ने बताया कि सुनील साहू अपने साथियों के साथ गाली गलौज कर रहा है। यह सुनते ही जब वहां पहुंचकर गाली गलौज क्यों कर रहे हो कहां तो वह मेरे साथ गाली गलौज करने लगे। इसे सुनकर सुनील साहू की मां ने भी विरोध किया तब वें शांत हुए। विक्की साहू के अनुसार शाम को सात बजे सुनील साहू, ओमू साहू, पोषण साहू व एक अन्य ने मेरे साथ मारपीट करने लगे। इससे उसे काफी घोंटें पहुंची और आंखों से खून बहने लगा। इसकी रिपोर्ट सिलयारी पुलिस चौकी में लिखवाने पहुंचा जिसे धरसीवां पुलिस थाना में स्थानांतरित किया गया। पुलिस ने भादंवि की धारा 296,115/2/, 352/2/, 3/5/ के तहत मामला दर्ज कर खानापूर्ति करने की बातें सामने आ रही है।