तेलंगाना के युवक की अमेरिका में गोली मारकर कर दी हत्या, शव के लिए परिवार लगा रहा गुहार
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी
+++++++++++++++++++++++++++++++++++
तेलंगाना के एक युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके स्वजनों ने शव को भारत लाने के लिए केंद्र सरकार और तेलंगाना सरकार से मदद मांगी है। युवक 2016 से अमेरिका में रह रहा था। महबूबनगर निवासी निजामुद्दीन 2016 में फ्लोरिडा कालेज में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अमेरिका गए थे। युवक 2016 से अमेरिका में रह रहा था।
महबूबनगर। तेलंगाना के एक युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके स्वजनों ने शव को भारत लाने के लिए केंद्र सरकार और तेलंगाना सरकार से मदद मांगी है। युवक 2016 से अमेरिका में रह रहा था।
महबूबनगर निवासी निजामुद्दीन 2016 में फ्लोरिडा कालेज में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अमेरिका गए थे। उनके परिवार ने बताया कि कोर्स पूरा करने के बाद उन्होंने एक कंपनी ज्वाइन की और बाद में पदोन्नति मिलने पर कैलिफोर्निया चले गए।
निजामुद्दीन के पिता मोहम्मद हसनुद्दीन ने कहा कि मुझे गुरुवार को सूचना मिली कि मेरे बेटे की अमेरिका के कैलिफोर्निया में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपने बेटे के शव को स्वदेश वापस लाने में मदद मांगी है।
उन्होंने कहा, मैं भारत सरकार के विदेश मंत्री जयशंकर से अपील करता हूं कि मेरे बेटे का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द भारत वापस लाया जाए। मृतक के एक अन्य रिश्तेदार ने कहा कि हमें गुरुवार को खबर मिली कि बच्चे की मौत हो गई है।








