अफगानिस्तान भूकंप में 800 लोगों की मौत, 2500 घायल, कई गांव पूरी तरह तबाह

 अफगानिस्तान भूकंप में 800 लोगों की मौत, 2500 घायल, कई गांव पूरी तरह तबाह

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

++++++++++++++++++++++++++++++++++

पूर्वी अफगानिस्तान के नंगरहर में 1 सितंबर 2025 को 6.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 800 लोगों के मारे जाने की खबर है. भूकंप का केंद्र जालालाबाद से 27 किमी दूर, 10 किमी गहराई पर था. तालिबान सरकार ने बचाव शुरू किया, लेकिन दुर्गम इलाकों में मुश्किल हो रही है.

 

नई दिल्ली,1 सितंबर 2025 को पूर्वी अफगानिस्तान के नंगरहर प्रांत में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे 800 लोगों की मौत हो गई और 2500 से ज्यादा लोग घायल हो गए. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, भूकंप का केंद्र जालालाबाद शहर से 27 किलोमीटर पूर्व में था. इसकी गहराई मात्र 10 किलोमीटर थी. भूकंप से कई गांव पूरी तरह तबाह हो गए.