सरजुगा से शशि सिंह और बिलासपुर से देवेंद्र यादव को कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी, जारी किए चार नाम, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने भी उतारे अपने 10 प्रत्याशी

 सरजुगा से शशि सिंह और बिलासपुर से देवेंद्र यादव को कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी, जारी किए चार नाम, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने भी उतारे अपने 10 प्रत्याशी

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्ट।

 

 

राजगढ़ से डॉ. मेनका देवी सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।

कांग्रेस ने कांकेर से बीरेश ठाकुर को लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया।

छत्तीसगढ़ की तीन एसटी सीटों और एक सामान्य सीट पर जारी किए नाम।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने जारी की अपने प्रत्याशियों की सूची

 

रायपुर। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव के लिए चार प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसमें सरगुजा से शशि सिंह, राजगढ़ से डॉ. मेनका देवी सिंह, बिलासपुर से देवेंद्र सिंह यादव और कांकेर से बीरेश ठाकुर को प्रत्याशी बनाया गया है। चार में से तीन सीटें एसटी वर्ग के लिए आरक्षति हैं।

 

 

 

 

इनके बीच होगा मुकाबला

 

– सरगुजा सीट से भाजपा के चिंतामणि महाराज और कांग्रेस की शशि सिंह

 

– कांकेर सीट से भाजपा के भोजराज नाग और कांग्रेस के बीरेश ठाकुर

 

 

– रायगढ़ सीट से भाजपा के राधेश्याम राठिया और कांग्रेस की डॉ. मेनका देवी सिंह

 

– बिलासपुर सीट से भाजपा के टोखन साहू और कांग्रेस के देवेंद्र सिंह यादव

 

 

छत्तीसगढ़ की 10 लोकसभा सीटों में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने प्रत्याशियों का किया ऐलान, इन्हें बनाया प्रत्या

 

 

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव 2024 के रण में कांग्रेस, बीजेपी और बसपा के बाद अब गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने दांव खेल दिया है. गोगपा ने अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है. गोंडवाना गणतंत्र पार्टी 10 लोकसभा सीटों से अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है. जिसमें सरगुजा (ST) से डॉ. एल. एस. उदय, रायगढ़ (ST) से मदन गोंड़, जांजगीर चांपा (SC) से मनहरण लाल भारद्वाज, कोरबा (GEN) से श्याम सिंह मरकाम, बिलासपुर (GEN) से नंदकिशोर राज, राजनांदगांव (GEN) से नरेश कुमार मोटघरे, दुर्ग (GEN) से मनहरण सिंह ठाकुर, रायपुर (GEN) से लालबहादुर यादव, महासमुन्द (GEN) से फरीद कुरैशी और बस्तर (ST.) से टीकम नागवंशी को प्रत्याशी बनाया गया है.

देख लिस्ट