भाजपा का पाटन में विशाल सम्मेलन 21 मार्च को, सभा को सम्बोधित करने आएंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विधायक अनुज शर्मा

 भाजपा का पाटन में विशाल सम्मेलन 21 मार्च को, सभा को सम्बोधित करने आएंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विधायक अनुज शर्मा

रिपोर्टर पंकज यदु राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान

दुर्ग,,भारतीय जनता पार्टी पाटन विधानसभा क्षेत्र के चारो मण्डल अध्यक्ष खेमलाल साहू मध्य, लालेश्वर साहू दक्षिण, लोकमनी चन्द्राकर उत्तर, राजू निषाद कुम्हारी मण्डल ने संयुक्त वार्ता में बताया कि 21 मार्च दिन गुरुवार को सुबह 11 बजे को लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से भाजपा का पाटन विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन नगर पंचायत पाटन के जनपदपंचायत के सामने स्थल में विशाल आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में पूरे पाटन क्षेत्र में निवासरत प्रदेश, जिला, मण्डल, पार्टी समर्थित जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच, पंच एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी व कनिष्ठ, वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल होंगे

उक्त कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए मुख्य वक्ता अरुण साव उप मुख्यमंत्री छ ग शासन, अनुज शर्मा विधायक धरसींवा, विजय बघेल सांसद प्रत्याशी, चंदूलाल साहू लोकसभा प्रभारी, राजीव अग्रवाल सह प्रभारी, जितेंद्र वर्मा भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्ग, महेश वर्मा भाजपा जिलाध्यक्ष भिलाई, अवधेश चंदेल लोकसभा संयोजक लोकसभा, प्रितपाल बेलचंदन, श्रीमति हर्षा चन्द्राकर जिला पंचायत सदस्य, दिलीप साहू संयोजक पाटन विधानसभा उपस्थित रहेंगे।