झारखंड से छत्तीसगढ़ में अफीम तस्करी का भंडाफोड़: दुर्ग पुलिस ने 15 लाख के मादक पदार्थ के साथ 2 तस्करों को दबोचा
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
*******************************
झारखंड से छत्तीसगढ़ में अफीम तस्करी का भंडाफोड़: दुर्ग पुलिस ने 15 लाख के मादक पदार्थ के साथ 2 तस्करों को दबोचा
दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने झारखंड के गुमला जिले से छत्तीसगढ़ आकर अफीम खपा रहे दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 15 लाख रुपए कीमत की अफीम, मोबाइल फोन और नगदी रकम जब्त की गई है। ।
मुखबिर की सूचना पर कुम्हारी में घेराबंदी
कुम्हारी थाना क्षेत्र में अफीम की अवैध खरीदी-बिक्री की पुख्ता सूचना पुलिस को मिली थी। मुखबिर की निशानदेही पर पुलिस टीम ने कुम्हारी और बीएसपी कॉलोनी क्षेत्र में दबिश देकर घेराबंदी की। शुरुआती पूछताछ में आरोपी राजकेश्वर साहू को हिरासत में लिया गया। मोबाइल कॉल डिटेल (CDR) और तकनीकी साक्ष्यों की जांच के बाद तस्करी के इस पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ।
एंड-टू-एंड जांच में दबोचे गए झारखंड के आरोपी
भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के मुताबिक, पुलिस ने मामले की गहराई से जांच (End-to-End Investigation) की। इस दौरान आरोपियों के तार सीधे झारखंड से जुड़े मिले। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 मई को दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है
सुरेंद्र साहू उर्फ सुंदर साहू (32 वर्ष): निवासी ग्राम लांजी हुडराटोली, थाना व जिला गुमला (झारखंड)।राजकेश्वर साहू (32 वर्ष): निवासी ग्राम लांजी, चौकी व थाना गुमला, जिला गुमला (झारखंड)। लंबे समय से चल रहा था नेटवर्क, 15 लाख का माल जब्त। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी लंबे समय से झारखंड से अफीम लाकर दुर्ग, भिलाई और आसपास के इलाकों में सप्लाई कर रहे थे। पुलिस ने इनके पास से:करीब 15 लाख रुपए मूल्य की अफीम तस्करी में प्रयुक्त मोबाइल फोन 8,000 रुपए नगद बरामद किए हैं।।
एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई, कोर्ट में पेश
कुम्हारी थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट (NDPS Act) की धारा 18(ख), 27(क) और 29 के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े स्थानीय खरीदारों और झारखंड के मुख्य सप्लायरों की तलाश में जुटी है।





