गरियाबंद में खाकी का खौफ: पुलिस की नाकेबंदी देख नहर में बहाया 15 लाख का गांजा, 17 पैकेट बरामद

 गरियाबंद में खाकी का खौफ: पुलिस की नाकेबंदी देख नहर में बहाया 15 लाख का गांजा, 17 पैकेट बरामद

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*****************************

 

 

 

गरियाबंद में खाकी का खौफ: पुलिस की नाकेबंदी देख नहर में बहाया 15 लाख का गांजा, 17 पैकेट बरामद

गरियाबंद: जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ने तस्करों की कमर तोड़ दी है। ताजा मामला पांडुका थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस की सख्त चेकिंग और चप्पे-चप्पे पर तैनात जवानों के डर से तस्करों ने लाखों रुपये का गांजा अतरमरा नहर में बहा दिया।

नहर में तैरते मिले ‘नशे के पैकेट’

सोमवार सुबह ग्राम पंचायत अतरमरा के बड़े पुलिया के पास ग्रामीणों ने नहर में भूरे रंग के संदिग्ध पैकेट तैरते देखे। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पांडुका पुलिस ने नहर से 17 पैकेट गांजा बरामद किया है। प्रत्येक पैकेट का वजन लगभग 2 से 3 किलोग्राम बताया जा रहा है। कुल बरामद गांजे का वजन लगभग 35 से 73 किलोग्राम के बीच आंका जा रहा है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये बताई जा रही है।

 

पुलिस की सख्ती से घबराए तस्कर

पुलिस की सक्रियता और सीमाओं पर कड़ी नाकेबंदी के कारण तस्करों को पकड़े जाने का डर सता रहा था। इसी घबराहट में उन्होंने माल को ठिकाने लगाने के लिए नहर का सहारा लिया। पुलिस का मानना है कि पकड़े जाने के डर से तस्करों ने चलती गाड़ी से इन पैकेटों को पानी में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए。

 

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

पांडुका थाना प्रभारी कृष्ण कुमार जांगड़े ने बताया कि बरामद गांजे को जब्त कर अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध वाहनों की बारीकी से जांच कर रही है ताकि इन सफेदपोश तस्करों तक पहुंचा जा सके।