राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कामयाबी: मेडिकल स्टोर में चोरी करने वाला आदतन अपराधी और 2 नाबालिग 6 घंटे में गिरफ्तार
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
******************************
राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कामयाबी: मेडिकल स्टोर में चोरी करने वाला आदतन अपराधी और 2 नाबालिग 6 घंटे में गिरफ्तार
राजनांदगांव।राजनांदगांव की बसंतपुर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सृष्टि कॉलोनी स्थित ‘श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स’ में हुई चोरी का महज 6 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक शातिर आदतन अपराधी सहित दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है।
सोते रह गए कर्मचारी, पार हो गया सामान
जानकारी के अनुसार, मेडिकल स्टोर के कर्मचारी डालेश कुमार ने 29 मार्च की रात चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। डालेश ने बताया कि रात करीब 3 बजे जब उनकी नींद खुली, तो कमरे का दरवाजा खुला मिला। जांच करने पर पता चला कि उनका मोबाइल, स्टोर के गल्ले में रखे 10,000 रुपये नकद, सीसीटीवी कैमरा और बाहर खड़ी पल्सर बाइक (CG-24-T-4461) गायब थे।
सीसीटीवी और मुखबिरों से मिली सफलता
शिकायत मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी शुरू की। संदेह के आधार पर अजय उर्फ बोचकू यादव और दो नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई बाइक, मोबाइल और सीसीटीवी कैमरा बरामद कर लिया है।
मुख्य आरोपी पर दर्ज हैं 8 गंभीर केस
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मुख्य आरोपी अजय उर्फ बोचकू यादव (21 वर्ष) एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से ही बलात्कार (पॉक्सो एक्ट), आगजनी, मारपीट, चोरी और आर्म्स एक्ट जैसे लगभग 8 गंभीर मामले दर्ज हैं।
कार्रवाई
बसंतपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मुख्य आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, वहीं नाबालिगों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।





