दरभंगा: कथावाचक श्रवण दास महाराज पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, किशोरी हुई गर्भवती; पुलिस ने भेजा जेल

 दरभंगा: कथावाचक श्रवण दास महाराज पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, किशोरी हुई गर्भवती; पुलिस ने भेजा जेल

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

************************************

दरभंगा: कथावाचक श्रवण दास महाराज पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, किशोरी हुई गर्भवती; पुलिस ने भेजा जेल

दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ प्रसिद्ध कथावाचक श्रवण दास महाराज पर एक नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए दरभंगा पुलिस ने महाराज के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

पूरा मामला उस समय सामने आया जब नाबालिग के गर्भवती होने का पता चला। परिजनों द्वारा जानकारी मांगने पर नाबालिग ने महाराज का नाम बताया। इसके बाद परिजन शादी के लिए महाराज के आश्रम पहुंचे। लेकिन महाराज ने शादी से इनकार कर दिया और परिजनों को आश्रम से बाहर निकाल दिया।

परिजनों ने मामले की शिकायत दरभंगा पुलिस कप्तान से की, जिसके बाद श्रवण दास महाराज के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महाराज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। इस घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश और निराशा का माहौल है।