रायपुर फायरिंग केस: कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस पहुँची रायपुर, बिश्नोई और अमन साव गैंग के खुलेंगे राज

 रायपुर फायरिंग केस: कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस पहुँची रायपुर, बिश्नोई और अमन साव गैंग के खुलेंगे राज

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

******************************

 

 

रायपुर फायरिंग केस: कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस पहुँची रायपुर, बिश्नोई और अमन साव गैंग के खुलेंगे राज

रायपुर:झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को छत्तीसगढ़ पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच रायपुर ले आई है। 23 दिसंबर की रात करीब 10 बजे झारखंड से रवाना हुई पुलिस टीम 14 घंटे का सफर तय कर रायपुर पहुँची। इस ट्रांजिट रिमांड के दौरान दोनों राज्यों के लगभग 15 वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षा में तैनात रहे। वर्तमान में रायपुर के ACCU क्राइम ब्रांच कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारी मयंक सिंह से पूछताछ कर रहे हैं, जिसके बाद उसे रायपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

रायपुर फायरिंग केस का है मुख्य आरोपी

मयंक सिंह जुलाई 2024 में रायपुर के कोयला व कंस्ट्रक्शन कारोबारी प्रहलाद राय और PRA ग्रुप के कार्यालय पर हुई फायरिंग की घटना का मुख्य मास्टरमाइंड है। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार शूटरों द्वारा दो राउंड फायरिंग करते देखा गया था। कोर्ट ने इस मामले में मयंक के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किया था।

मीडिया को दी थी धमकी

जून 2024 में अपने गुर्गों की गिरफ्तारी के बाद मयंक सिंह ने छत्तीसगढ़ के मीडिया संस्थानों को एक धमकी भरा ई-मेल भेजा था। उसने इसे एक साजिश बताते हुए कहा था कि उसका ‘ईगो हर्ट’ हुआ है और उसने कारोबारियों के परिवारों को नुकसान पहुँचाने की चेतावनी दी थी।

इंटरनेशनल नेटवर्क और बड़े खुलासे की उम्मीद

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मयंक सिंह सिंगापुर, ईरान और मेक्सिको के रास्ते अमेरिका भाग गया था और वहीं से अपनी गैंग का संचालन कर रहा था। अमन साव के एनकाउंटर के बाद मयंक को इस नेटवर्क की सबसे अहम कड़ी माना जा रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि प्रत्यर्पण के बाद हुई इस गिरफ्तारी से अमन साव और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के आपसी गठजोड़ और उनके भविष्य के मंसूबों से जुड़े कई बड़े राज सामने आएंगे।