राजनांदगांव में अवैध धान बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा: 6.68 लाख रुपये का धान जब्त, अब तक कुल 4.85 करोड़ की कार्रवाई

 राजनांदगांव में अवैध धान बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा: 6.68 लाख रुपये का धान जब्त, अब तक कुल 4.85 करोड़ की कार्रवाई

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*****************************

राजनांदगांव में अवैध धान बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा: 6.68 लाख रुपये का धान जब्त, अब तक कुल 4.85 करोड़ की कार्रवाई

राजनांदगांव,कलेक्टर जितेन्द्र यादव के सख्त निर्देशों के बाद राजनांदगांव जिले में अवैध धान की बिक्री और कोचियों-बिचौलियों पर प्रशासन लगातार कड़ी कार्रवाई कर रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में अवैध गतिविधियों में पुनरावृत्ति या संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज किए जाएंगे।

इसी कड़ी में, राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग के संयुक्त दल ने रविवार को जिले के विभिन्न अनुविभागों में छापेमारी कर कुल 5 प्रकरण दर्ज किए। इन कार्रवाइयों में 6 लाख 68 हजार 360 रुपए मूल्य के 215.60 क्विंटल (539 बोरा) अवैध धान जब्त किया गया।

अनुविभाग-वार कार्रवाई का विवरण (रविवार):

राजनांदगांव: 3 प्रकरणों में 5 लाख 75 हजार 360 रुपए मूल्य के 185.60 क्विंटल (464 बोरा) अवैध धान जब्त।

डोंगरगांव: 2 प्रकरणों में 93 हजार रुपए मूल्य के 30 क्विंटल (75 बोरा) धान जब्त।

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 का कुल आंकड़ा:

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान अब तक जिले में अवैध धान बिक्री के खिलाफ कुल 123 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। इन व्यापक कार्रवाइयों में कुल 4 करोड़ 85 लाख 87 हजार 726 रुपए मूल्य के 15,673.46 क्विंटल (39,184 बोरा) अवैध धान और 7 वाहन जब्त किए गए हैं।

कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश, चेकपोस्ट पर 24 घंटे निगरानी:

अवैध धान के भंडारण को रोकने के लिए, कलेक्टर ने जिले में पंजीकृत 1500 छोटे और बड़े मंडी अनुज्ञप्तिधारियों की सूची तैयार कर अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं।

इसके अतिरिक्त, जिले में अंतर्राज्यीय अवैध धान की आवक पर पूर्ण नियंत्रण रखने के लिए तीन अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट – बोरतलाब, पाटेकोहरा और कल्लूबंजारी – स्थापित किए गए हैं। इन चेकपोस्ट पर मंडी, नगर सेना, वन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी तीन पालियों में 24 घंटे मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे हैं।