थाना नंदिनी नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 35 पव्वा अवैध मदिरा के साथ होटल संचालक जगतू राम ढीमर गिरफ्तार
प्राइम सी 24 न्यूज से दुर्ग संभाग ब्यूरो चीफ जावेद खान की रिपोर्ट
**************************
थाना नंदिनी नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 35 पव्वा अवैध मदिरा के साथ होटल संचालक जगतू राम ढीमर गिरफ्तार
दुर्ग।थाना नंदिनी नगर पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए बानबरद निवासी आरोपी जगतू राम ढीमर को 35 पव्वा देशी मदिरा अवैध रूप से बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने स्वयं के होटल में काफी समय से अवैध शराब का कारोबार कर रहा था।
पुलिस को आरोपी की काफी दिनों से तलाश थी, क्योंकि वह लगातार इस अवैध गतिविधि में लिप्त था। ग्रामीणों द्वारा लगातार की जा रही शिकायतों के आधार पर, पुलिस ने एक विशेष टीम गठित कर दबिश दी और आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध शराब जब्त कर, अपराध क्रमांक 304/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई की। कार्रवाई पूरी होने के बाद, आरोपी को न्यायालय से रिमांड प्राप्त कर जेल दाखिल करा दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।








