छत्तीसगढ़ की जगदलपुर पुलिस ने 5.40 लाख रुपए का गांजा सहित तस्कर को किया गिरफ्तारर

 छत्तीसगढ़ की जगदलपुर पुलिस ने 5.40 लाख रुपए का गांजा सहित तस्कर को किया गिरफ्तारर

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

+++++++++++++++++++++++++

 

 

छत्तीसगढ़ की जगदलपुर पुलिस ने 5.40 लाख रुपए का गांजा सहित तस्कर को किया गिरफ्तारर

 

 

जगदलपुर।जगदलपुर पुलिस ने शुक्रवार को बोधघाट थाना क्षेत्र के आडावाल चेकपोस्ट के पास एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से बस्तर में तस्करी कर लाया जा रहा 53.17 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने 37 वर्षीय आरोपी रफी शेख को गिरफ्तार किया है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग ₹5.40 लाख बताई जा रही है।

मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोपी गांजे को छिपाकर ओडिशा से बस्तर ला रहा था, तभी चेकपोस्ट पर उसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स से जुड़े प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस के अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे इलाके में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने में मदद मिली है।