सूदखोर वीरेंद्र तोमर को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी, पीड़ितों का आमना-सामना नहीं

 सूदखोर वीरेंद्र तोमर को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी, पीड़ितों का आमना-सामना नहीं

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

++++++++++++++++++++++++++++++++++

 

सूदखोर वीरेंद्र तोमर को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी, पीड़ितों का आमना-सामना नहीं

रायपुर: पांच महीने की फरारी के बाद ग्वालियर से गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर से पुलिस की पूछताछ पूरी हो गई है। पुलिस शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी और न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का अनुरोध करेगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और सूदखोरी, ब्लैकमेलिंग व उगाही के दो मामलों में पूछताछ की है। घर के लॉकर से बरामद हथियार को आरोपी ने अपने सुरक्षा गार्ड का बताया है, जबकि उसने फरारी के दौरान क्षत्रिय करणी सेना से जुड़े लोगों की मदद लेने की बात कबूल की है। दूसरी ओर, हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर समेत अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।

पीड़ितों का आमना-सामना नहीं कराया गया

पुलिस ने पूछताछ के दौरान शिकायतकर्ता पीड़ितों और आरोपी का आमना-सामना नहीं कराया। इसके बजाय, पुलिस ने जब्त किए गए एग्रीमेंट, चेक और प्रॉपर्टी के दस्तावेजों के आधार पर आरोपी से सवाल-जवाब किए। पुलिस ने ऋण की राशि, निर्धारित ब्याज और वसूली गई राशि से संबंधित दस्तावेजों की जानकारी भी ली है, ताकि उन्हें कोर्ट में पेश किया जा सके। पुलिस का कहना है कि वीरेंद्र सिंह तोमर और रोहित सिंह तोमर की फरारी के दौरान भी पीड़ित डरे हुए थे, और अभी भी भयभीत हैं क्योंकि रोहित तोमर फरार है। रोहित के खिलाफ चार मामले दर्ज हैं और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

करणी सेना ने पुलिस वालों के घर घुसकर आंदोलन की चेतावनी दी

क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने वीरेंद्र सिंह तोमर का जुलूस निकालने के आरोप को गलत बताया है और कार्रवाई की निंदा की है। शेखावत ने छत्तीसगढ़ आकर रायपुर में आंदोलन करने की चेतावनी दी है। उन्होंने यह भी कहा है कि जिन पुलिस अधिकारियों ने “गलत किया”, उनके घर में घुसकर आंदोलन किया जाएगा।