दुर्ग रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग ने  आदतन अपराधियों के खिलाफ  कार्रवाई करने के निर्देश दिए

 दुर्ग रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग ने  आदतन अपराधियों के खिलाफ  कार्रवाई करने के निर्देश दिए

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

++++++++++++++++++++++++++++++++

 

दुर्ग रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग ने  आदतन अपराधियों के खिलाफ  कार्रवाई करने के निर्देश दिए

 

 

दुर्ग।पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग के निर्देशन में कार्यालय सभागार कक्ष में रेंज स्तरीय दोषमुक्ति प्रकरणों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें कुल 320 से अधिक प्रकरणों की क्रमवार समीक्षा की गई, जिसमें दुर्ग के 181, बालोद के 102 एवं बेमेतरा के 44 प्रकरण शामिल थे। इस दौरान महिला संबंधी अपराध, पॉक्सो एक्ट, हत्या एवं हत्या के प्रयास से संबंधित प्रकरण, एनडीपीएस एक्ट और चिटफंड प्रकरणों में दोषमुक्ति के कारणों की समीक्षा की गई। आईजी ने दोषसिद्धि की दर बढ़ाने, विवेचना की गुणवत्ता सुधारने तथा अभियोजन के साथ समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

 

आदतन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई पर विशेष बल देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधी जो बार-बार अपराध कर समाज में भय का वातावरण बनाते हैं, उनके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जो आदतन अपराधी जमानत पर रिहा है और वे पुनः अपराध कर रहे हैं, उनके खिलाफ पूर्ववर्ती अपराधों की जमानत निरस्त कराए जाने के लिए न्यायालय में त्वरित पहल की जाए। साथ ही, ऐसे अपराधियों की निगरानी को और सशक्त बनाते हुए स्थानीय पुलिस को नियमित रूप से रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में संयुक्त संचालक अभियोजन दुर्ग एसएस ध्रुव, उप संचालक दुर्ग भीम सिंह राजपूत, उप संचालक बालोद अनुरेखा सिंह, उप संचालक बेमेतरा अर्पणा अग्रवाल, अति. पुलिस अधीक्षक बेमेतरा ज्योति सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक बालोद मोनिका ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक बैजन्ती माला तिग्गा, डीएसपी दुर्ग भारती मरकाम, उप निरीक्षक राजकुमार प्रधान, सहायक उप निरीक्षक हेमंत त्रिपाठी, डाटा एंट्री ऑपरेटर तेजस्वी गौतम आदि उपस्थित रहे।