दुर्ग रेलवे स्टेशन में पकड़ा गया बंगलादेशी, मुंबई से भाग कर जा रहा था प. बंगाल, सूचना मिलते ही जीआरपी-आरपीएफ ने शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस की स्लीपर कोच से पकड़ा
प्राइम सी 24 न्यूज से दुर्ग संभाग ब्यूरो चीफ जावेद खान की रिपोर्ट
+++++++++++++++++++++++++++++++++++
दुर्ग रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार किया है। आरोपी मुंबई से फरार होकर बंगाल जा रहा था।
दुर्ग। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने शनिवार को दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुंबई से फरार होकर पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा था। वह शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में बाकायदा टिकट लेकर यात्रा कर रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस ने संदिग्ध के दुर्ग पहुंचने की सूचना जीआरपी को दी थी। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने ट्रेन पहुंचने से पहले ही तैयारी कर ली और संदिग्ध को दबोच लिया।
मुंबई पुलिस की टीम दुर्ग के लिए रवाना हो चुकी है। आरोपी के सरेंडर के लिए जीआरपी और आरपीएफ इंतजार कर रही है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि, बांग्लादेशी नागरिक मुंबई से भागकर बंगाल क्यों जा रहा था और उसके तार कहां-कहां जुड़े हो सकते हैं।








