छत्तीसगढ़ के दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी सफलता नशीली कैप्सूल का साथ, 8 आरोपीयो को किया गिरफ्तार

 छत्तीसगढ़ के दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी सफलता नशीली कैप्सूल का साथ, 8 आरोपीयो को किया गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी

++++++++++++++++++++++

 

 

दुर्ग पुलिस ने भिलाई के खुर्सीपार और पद्मनाभपुर में नशा माफियाओं के खिलाफ छापा मारते हुए 2,500 नशीली कैप्सूल जब्त कीं।

 

दुर्ग।दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खुर्सीपार और पद्मनाभपुर क्षेत्र में छापेमारी की है। इस दौरान पुलिस ने करीब 2,500 नशीली कैप्सूल बरामद की हैं और 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, लंबे समय से इन इलाकों में नशीली दवाओं की अवैध बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। सूचना के आधार पर थाना खुर्सीपार और पद्मनाभपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी। छापे के दौरान बड़ी मात्रा में स्पासो प्रॉक्सीवॉन और अन्य प्रतिबंधित कैप्सूल जब्त किए गए। कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायालय समक्ष पेश करके जेल भेजा जा रहा है।