छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में कल रात रईसजादे की कार के कहर से, अब तक 3 लोगों की मौत 

 छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में कल रात रईसजादे की कार के कहर से, अब तक 3 लोगों की मौत 

प्राइम सी 24 न्यूज से दुर्ग संभाग ब्यूरो चीफ जावेद खान की रिपोर्ट

…………………………………………………………….

 

 

 

 

 

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। जहां पर एक रईजादे की तेज रफ्तार कार ने पांच लोगों को रौंद डाला, जिसमें से तीन की मौत हो चुकी है। गुस्साए लोगों ने बिजनेसमैन के घर पर धावा बोल दिया।

 

बेमेतरा।रविवार देर रात छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में रईसजादे की रफ्तार का कहर देखने को मिला है। आरोपी चालक ने तीन लोगों को अपने वाहन से रौंद दिया। इस घटना में तीन लोगों छत्तीसगढ़ के को मौत हुई है। वही, 5 लोग गंभीर रूप से घायल है।

गंभीर को देर रात रायपुर रैफर किया गया है। दूसरी ओर इस घटनाक्रम के बाद लोग भड़क उठे व बिजनेसमैन के घर को अचानक घेराव कर दिया। घर में तोड़फोड़ व वाहन को नुकसान पहुंचाया गया है। वहीं दूसरी तरफ आज सोमवार को घटना के विरोध में बेमेतरा बंद का आह्वान किया गया है।

इसके अलावा मृतक के परिजनों ने देर रात शव को शहर के सिग्नल चौक में रखकर प्रदर्शन किए है। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। मिली जानकारी अनुसार फोर व्हीलर चालक ने भीड़ भरी सड़क पर बेकाबू होकर एक के बाद एक पांच वाहनों को टक्कर मार दी। तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने स्थिति को अपने कंट्रोल में ले लिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। बेमेतरा एसएसपी रामकृष्ण साहू ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।