नक्सलियों की फिर हुई कायराना हरकत, पुलिस मुखबिरी के शक में दो युवकों की हत्या

 नक्सलियों की फिर हुई कायराना हरकत, पुलिस मुखबिरी के शक में दो युवकों की हत्या

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार,………………………………………………………..

.

नक्सलियों की फिर हुई कायराना हरकत, पुलिस मुखबिरी के शक में दो युवकों की हत्या

बीजापुर/कांकेर,: बस्तर अंचल में नक्सलियों की हिंसक गतिविधियां लगातार जारी हैं। कांकेर जिले के उसूर ब्लॉक के नेल्ला कांकेर गांव में पुलिस मुखबिरी के आरोप में दो युवकों को नक्सलियों ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।

घटनास्थल पर पुलिस बल को तुरंत रवाना किया गया है। मृतकों की पहचान रवि कट्टम और रवि सोढ़ी के रूप में हुई है, जो दोनों इसी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि पुलिस मामले की पुष्टि कर रही है और तुरंत कार्रवाई के लिए टीम घटनास्थल पर भेजी गई है।

नक्सली हिंसा के इस घटना से इलाके में भय का माहौल बन गया है।