छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्पा सेंटर्स पर पुलिस ने मारा छापा, मुखबिर द्वारा देह व्यापार की मिली थी सूचना आपत्तिजनक सामग्री जब्त

 छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्पा सेंटर्स पर पुलिस ने मारा छापा, मुखबिर द्वारा देह व्यापार की मिली थी सूचना आपत्तिजनक सामग्री जब्त

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

++++++++++++++++++++++++++++++++++

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्पा सेंटर्स पर पुलिस ने मारा छापा, मुखबिर द्वारा देह व्यापार की मिली थी सूचना आपत्तिजनक सामग्री जब्त

दुर्ग।दुर्ग के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के जुनवानी इलाके में पुलिस ने शुक्रवार देर शाम दो स्पा सेंटर्स पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस को वहां पुरुष और महिलाएं आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए। बताया जा रहा है कि इन स्पा सेंटर्स में देह व्यापार चलने की शिकायतें मिल रही थीं।

अवैध गतिविधियों की मिली थी सूचना पुलिस ने बताया कि 24 अक्टूबर 2025 को उप पुलिस अधीक्षक (IUCAW) र्ग के नेतृत्व में महिला रक्षा टीम और चौकी स्मृति नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ले वेलनेस स्पा एंड सलून और लॉरेंजो स्पा में लगातार अवैध गतिविधियां संचालित हो रही थी। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने दोनों ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।