छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कलयुगी बेटे ने मांगे शराब के लिए पैसे, मां ने मना किया तो पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस ने किया अरेस्ट

 छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कलयुगी बेटे ने मांगे शराब के लिए पैसे, मां ने मना किया तो पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस ने किया अरेस्ट

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

+++++++++++++++++++++++++++++++++++

घटना बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम सेदम की है. आरोपी युवक शराब का आदी है. मां बेटे की नशे की लत से परेशान थी. मंगलवार को उसने एक बार फिर अपनी मां से शराब पीने के लिए पैसे मांगे लेकिन उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया

 

 

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी. मां का कुसूर सिर्फ इतना था कि वह अपने बेटे को नशे की गर्त में जाने से रोकना चाहती थी. मां ने उसे शराब के लिए पैसे नहीं दिए, तो बेटे ने मां को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आरोपी से पूछताछ करते हुए मामले की जांच कर रही है.

बेटे ने मांगे शराब के लिए पैसे, मां ने मना किया तो पीट-पीटकर मार डाला

पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम सेदम की है. आरोपी शराब का आदी है. मां उसकी नशे की लत से परेशान थी. मंगलवार को उसने अपनी मां से शराब पीने के लिए पैसे मांगे लेकिन उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया. पहले तो उनके बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और फिर अचानक कलयुगी बेटे ने अपनी मां को डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से मार डाला.

 

पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया

आसपास के लोगों ने महिला की चीख-पुकार सुनी और वे लोग उनके घर पहुंचे. पड़ोसियों ने फौरन पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया और महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह शराब पीने का आदी है. उसने मां से पैसे मांगे लेकिन उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद उनके बीच झगड़ा हुआ. बात इतनी बड़ी कि उसने डंडे से मां को पीटना शुरू कर दिया. डंडे की पिटाई से मां की मौत हो गई. पुलिस अब बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी, जहां से उसे जेल भेजा जाएगा. बेटे द्वारा मां की हत्या की बात सुन हर कोई हैरान है. लोग एक-दूसरे से पूछ रहे हैं कि क्या कोई बेटा जरा सी बात पर अपनी मां की हत्या कर सकता है.