छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य, करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार वाट्सएप ग्रुप में वीडियो हुआ था वायरल,
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी
++++++++++++++++++++++++++++++++++
सरकंडा क्षेत्र के चांटीडीह नंदेश्वर मंदिर के पास रहने वाले गौरव धनकर व्यवसायी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके वाट्सएप ग्रुप पर एक वीडियो आया था। वायरल वीडियो में एक युवक गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते हुए दिखाई दे रहा था। शिकायत पर पुलिस ने एक्शन लिया है।
बिलासपुर: सरकंडा क्षेत्र के खमतराई में गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला समाने आया है। किसी ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में वायरल (Viral Video) कर दिया। वीडियो वायरल होते ही गौ सेवक सरकंडा थाना पहुंच गए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
Whatsapp ग्रुप पर आया वीडियो
सरकंडा क्षेत्र के चांटीडीह नंदेश्वर मंदिर के पास रहने वाले गौरव धनकर व्यवसायी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके वाट्सएप ग्रुप पर एक वीडियो आया था। वीडियो में एक युवक गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते हुए दिखाई दे रहा था। तब उन्होंने वीडियो भेजने वाले से पूछताछ की।
जानकारी में पता चला कि वीडियो बनाने वाला खमतराई निवासी विशाल सूर्यवंशी है। खमतराई पहुंचकर गौरव ने विशाल से पूछताछ की। इसमें पता चला 28 अगस्त की रात करीब दो बजे खमतराई में रहने वाला अखिलेश सूर्यवंशी (27) गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य कर रहा था।
आरोपी गिरफ्तार
इसका उसने वीडियो बनाकर कुछ लोगों को भेजा था। इसके बाद गौरव ने पूरे मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की। साथ ही वीडियो पुलिस को सौंप दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है।







