राजधानी दिल्ली में फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप

 राजधानी दिल्ली में फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

“”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””

दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी है। आज पश्चिम विहार इलाके में रिचमंड ग्लोबल स्कूल और रोहिणी सेक्टर-3 स्थित अभिनव पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। आज यानी (शुक्रवार) को पश्चिम विहार इलाके में स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। वहीं, सूचना मिलने पर दमकल विभाग और दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

उधर, रोहिणी सेक्टर-3 स्थित अभिनव पब्लिक स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अभी जांच जारी है।