बाइक में स्टंटबाजी करने वालो पर दुर्ग पुलिस की सख्त कार्रवाई,तीन बाइकर्स पर 38 हजार का लगा जुर्माना

 बाइक में स्टंटबाजी करने वालो पर दुर्ग पुलिस की सख्त कार्रवाई,तीन बाइकर्स पर 38 हजार का लगा जुर्माना

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार

:::::::::::::::::::::::::::::::::::;;;;;;;;;::::::::::::::::::::::

दुर्ग यातायात पुलिस ने खतरनाक स्टंटबाजी करने वाले तीन बाइकर्स के खिलाफ कार्रवाई की। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने तीनों को पकड़ा। 38 हजार रुपये का जुर्माना लगाया, बाइक जब्त की और समझाइश दी।

 

दुर्ग।दुर्ग जिले की यातायात पुलिस ने सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी करने वाले तीन बाइक चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। ये चालक भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू और उतई रोड पर बाइक से स्टंटबाजी कर रहे थे। पुलिस ने ट्रैफिक टावर, नेहरू नगर में पहले चालान किया, फिर तीनों को बुलाकर समझाइश दी और कड़ी चेतावनी जारी की।

 

 

तीनों युवकों के स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। वीडियो के आधार पर तीनों को पकड़ा गया और उन पर 38,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही, उनकी बाइक भी जब्त कर ली गई। पुलिस ने चेतावनी दी कि दोबारा ऐसी हरकत करने पर और सख्त कार्रवाई होगी।

 

 

यातायात पुलिस ने पहले भी स्टंटबाजों के खिलाफ कार्रवाई की है और वाहन चालकों से अपील की है कि सड़कों पर स्टंटबाजी से बचें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।