एक्टर सैफ अली खान पर हमला करने वाले बांग्लादेशी आरोपी ने किया बड़ा खुलासा, हमला नहीं इस इरादे से आया था भारत

 एक्टर सैफ अली खान पर हमला करने वाले बांग्लादेशी आरोपी ने किया बड़ा खुलासा, हमला नहीं इस इरादे से आया था भारत

 

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार

एक्टर सैफ अली खान  पर हुए हमले के आरोपी शरीफुल इस्लाम ने पुलिस से पूछताछ में एक बड़ा खुलासा किया है। हमलावर ने भारत आने के पीछे की वजह का खुलासा कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वह मुंबई किसी पर हमला करने के लिए नहीं आया था। इसके पीछे उसका इरादा कुछ और था।

 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेात सैफ अली खान पर 16 जनवरी को हमला हुआ था। एक्टर पर अटैक करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया था। अब इस मामले में एक बड़ा अपडेट आया है। हमले के बांग्लादेशी आरोपी शरीफुल इस्लाम सज्जाद ने पुलिस से पूछताछ के दौरान भारत आने की वजह का खुलासा किया है। आइए इस केस से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी जानते हैं।

पुलिस इंस्पेक्टर अजय लिंगनुरकर ने सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर अटैक करने वाले हमलावर से पूछताछ की। इस दौरान शरीफुल ने हैरान करने वाला खुलासा किया है कि भारत आने के पीछे उसका मकसद किसी पर हमला करना नहीं था। जी हां, यह बात आपको हैरान कर सकती है, लेकिन ऐसा खुद पुलिस की पूछताछ में सामने आया है।

पासपोर्ट बनवाने आया था भारत

पुलिस की पूछताछ में शरीफुल ने खुलासा करते हुए बताया कि वह बांग्लादेश से भारत केवल अपना भारतीय पासपोर्ट बनवाने के इरादे से आया था। उसका मकसद था कि यहां का पासपोर्ट मिलने से उसे विदेस का वीजा आसानी से मिल जाएगा।

 

आरोपी हमलावर ने बताया कि उसके साथी पांड ने आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवाने के लिए 30 हजार रुपये मांग रहा था। इन दोनों डॉक्यूमेंट के लिए 15-15 हजार की रकम जोड़ने के इरादे से शरीफुल छोटी-मोटी चोरी करना चाहता था।

पुलिस की पूछताछ के कुछ अहम हिस्से

पुलिस: तुम कहां से आए हो?

शरीफुल: मैं बांग्लादेश के झलकाठी जिले के मुरला हाट, नर्सिटी, राजबारिया यूनियन से आया हूँ।

पुलिस: भारत कब आए थे?

शरीफुल: लगभग आठ महीने पहले।

पुलिस: मुंबई कब आए?

शरीफुल: पहले कोलकाता में 15 दिन रहा, फिर गीतांजलि एक्सप्रेस से मुंबई आया।

पुलिस: मुंबई में कहां रहते हो?

शरीफुल: दादर में रहता था, वहीं पांडे (अमित) सर से मिला। उन्होंने मुझे होटल में काम दिलवाया।

पुलिस: यहां तुम्हारे गांव का कोई और है?

शरीफुल: नहीं, लेकिन मेरा एक मामा कोलकाता में रहते हैं, जिनका नाम पहले सज्जाद शेख था। अब उन्होंने नाम बदल लिया है।

पुलिस: अब कहां काम करते हो?

शरीफुल: अभी बांद्रा में दो दिन काम किया था। 15 जनवरी को छुट्टी ली क्योंकि तबीयत ठीक नहीं थी और डॉक्युमेंट्स बनवाने के लिए पैसे चाहिए थे।

पुलिस: चोरी का प्लान क्यों बनाया?

शरीफुल: पांडे ने आधार और पैन कार्ड के लिए 15-15 हजार मांगे थे। इसलिए सोचा कोई छोटी-मोटी चोरी करके पैसे इकट्ठे कर लूं।

पुलिस: 15 जनवरी को क्या किया?

शरीफुल: 15 जनवरी को बांद्रा वेस्ट गया, चोरी के लिए इलाके की रेकी करने।

पुलिस: कहां

पुलिस की पूछताछ से साफ हो गया है कि आरोपी शरीफुल भारत में अवैध तरीके से रह रहा था और चोरी की वारदात भारत का आधार कार्ड बनवाकर पासपोर्ट लेने के लिए कर रहा था। इसके पीछे उसका मकसद बांग्लादेश वापस जाकर काम के लिए विदेश जाना था।