महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 बड़ी चोरियों का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह सहित 12 आरोपी गिरफ्तार; 20 लाख का माल बरामद

 महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 बड़ी चोरियों का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह सहित 12 आरोपी गिरफ्तार; 20 लाख का माल बरामद

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

********************************

 

महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 बड़ी चोरियों का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह सहित 12 आरोपी गिरफ्तार; 20 लाख का माल बरामद

महासमुंद।महासमुंद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए जिले में हुई तीन बड़ी चोरी और नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय (इंटर-स्टेट) गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए कुल 12 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से सोना-चांदी के जेवरात, नकदी, मोबाइल, मोटरसाइकिल और सीसीटीवी का डीवीआर (DVR) सहित कुल 20 लाख रुपए से अधिक का मशरूका बरामद किया गया है।पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई को सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों से मिली सटीक सूचनाओं के आधार पर अंजाम दिया।

एसपी (SP) प्रभात कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी छत्तीसगढ़ के साथ-साथ मध्य प्रदेश में भी सक्रिय थे और वहां भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। मामले के कुछ आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

मामला 1: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चोरी, एमपी के अनूपपुर से दबोचे गए चोर

पहला मामला महासमुंद शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का है। यहां 18 मई 2026 की रात को चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़ा था। चोर वहां से सोने-चांदी के जेवर, कैश और सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी का डीवीआर भी चुरा ले गए थे।तकनीकी साक्ष्यों का पीछा करते हुए पुलिस टीम ने मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के डोला क्षेत्र में छापा मारा।

वहां से पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके नाम इस प्रकार हैं:

मिथिलेश उर्फ पक्के

रोशन मरावी

पंकज सिंह मरावी

राजा सिंह धुर्वे

इनके पास से चांदी के जेवर, 5 मोबाइल, 2 बाइक और चोरी गया डीवीआर बरामद हुआ है, जिसकी कुल कीमत 1,66,700 रुपए है। पूछताछ में इन्होंने महासमुंद के अलावा कोरबा और अन्य जिलों में भी चोरियां करना कबूला है। गिरोह के दो अन्य सदस्य सोहेल उर्फ क्रमशः और विजय उर्फ बुक्का फिलहाल फरार हैं

मामला 2: अघोली में शादी में गए परिवार के घर कटर से काटा ताला, लाइफस्टाइल बदलने से पकड़ाया आरोपी

दूसरा मामला तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अघोली का है, जहां चार महीने पहले लाखों की चोरी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही 25 वर्षीय राहुल उर्फ भंडारा साहू को गिरफ्तार किया है।आरोपी राहुल को पता था कि पीड़ित परिवार शादी समारोह में शामिल होने बाहर गया है। उसने मौके का फायदा उठाकर ग्राइंडर (कटर) से मुख्य गेट का ताला काटा, अलमारी तोड़ी और जेवर-नकदी समेटकर चंपत हो गया। चोरी के बाद आरोपी की अचानक बदली आलीशान जीवनशैली और बेतहाशा खर्चों ने पुलिस का ध्यान खींचा। संदेह के आधार पर जब पुलिस ने उससे कड़ी पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

मामला 3: पारधी गिरोह के 7 सदस्य और रायपुर का सुनार गिरफ्तार

तीसरे मामले में पुलिस ने तकनीकी जांच और मुखबिर तंत्र की मदद से शातिर पारधी गिरोह पर शिकंजा कसा है। इस मामले में पुलिस ने कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चोरी का माल खरीदने वाला रायपुर का एक सराफा कारोबारी भी शामिल है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

:आनंद पारधी

संजय पारधी

मनु पारधी

रघुनाथ पारधी

हेमलाल पारधी

सुरेंद्र पारधी

धनश्याम कंसले

अतुल पाटिल (रायपुर निवासी, जेवर खरीदने वाला सुनार)

[महासमुंद पुलिस की इस कामयाबी से इलाके के नागरिकों ने राहत की सांस ली है। पुलिस अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।