कोरबा में आधी रात को खूनी संघर्ष: ट्रैफिक ASI के बेटे को बोलेरो से रौंदा, हवाई फायरिंग और लूटपाट के बाद आरोपी फरार
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
****************************
कोरबा में आधी रात को खूनी संघर्ष: ट्रैफिक ASI के बेटे को बोलेरो से रौंदा, हवाई फायरिंग और लूटपाट के बाद आरोपी फरार
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला अंतर्गत बुधवारी बायपास मार्ग पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात बदमाशों ने जमकर उत्पाद मचाया। मामूली विवाद पर बदमाशों ने यातायात विभाग में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) रामनारायण रात्रे के बेटे चंद्रमणि रात्रे पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक को बोलेरो गाड़ी से बेरहमी से कुचल दिया, जिससे उसके हाथ-पैर की हड्डियां टूट गई हैं और उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी कबाड़ और डीजल माफिया नीरज साहू अपने साथियों के साथ फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
🚗 रास्ता हटाने के विवाद में बढ़ी विवाद
रात करीब एक बजे बुधवारी बायपास मार्ग पर चंद्रमणि रात्रे अपने कुछ दोस्तों के साथ कार के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान वहां एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी पहुंची। सड़क पूरी तरह खाली होने के बावजूद रास्ता हटाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बोलेरो सवार आरोपियों ने आपा खो दिया और कार से बाहर खड़े चंद्रमणि पर तेज रफ्तार बोलेरो चढ़ा दी।
🔫 किडनैपिंग, हवाई फायरिंग और लाखों की लूट
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के बाद आरोपियों का पीछा करने वाले अरविंद राठौर नाम के युवक को बदमाशों ने जबरन अगवा कर लिया।बर्बरता से पिटाई: बदमाश अरविंद को बलगी क्षेत्र के सुनसान इलाके में ले गए और लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की।कनपटी पर तानी पिस्तौल: खौफ पैदा करने के लिए बदमाशों ने अरविंद की कनपटी पर पिस्तौल तानकर दो राउंड हवाई फायरिंग भी की।लाखों की लूट: हमलावर अरविंद को मरा हुआ समझकर छोड़ गए और उसके पास रखे ₹1 लाख कैश, आईफोन (iPhone), सोने की चेन तथा अंगूठी लूटकर भाग निकले।
🚨 पुलिस महकमे में हड़कंप, मुख्य आरोपी फरार
इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ([SP]) सिद्धार्थ तिवारी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
5 आरोपी हिरासत में: पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 5 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है।
हिस्ट्रीशीटर है मुख्य आरोपी: मुख्य आरोपी नीरज साहू (निवासी कठिनार) फिलहाल फरार है। पुलिस के अनुसार, नीरज एक आदतन अपराधी है जिस पर पहले से ही आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह अवैध डीजल व कबाड़ के धंधे में संलिप्त है।अस्पताल में इलाज जारी: गंभीर रूप से घायल चंद्रमणि रात्रे का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही





