कोरबा: बीच-बचाव करने गए युवक पर जानलेवा हमला, ईंट-पत्थर से तोड़ा जबड़ा; बिलासपुर रेफर
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
*******************************
कोरबा: बीच-बचाव करने गए युवक पर जानलेवा हमला, ईंट-पत्थर से तोड़ा जबड़ा; बिलासपुर रेफर
कोरबा। औद्योगिक नगरी कोरबा के रामपुर बस्ती इलाके में सोमवार रात आपसी विवाद में बीच-बचाव करना एक युवक को भारी पड़ गया। सात-आठ हमलावरों ने युवक पर ईंट और पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर उसका जबड़ा तोड़ दिया।
गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।ड्यूटी से लौटते वक्त हुआ विवादजानकारी के अनुसार, 27 वर्षीय करण बरेठ एक मारुति एजेंसी के बिलिंग सेंटर में काम करता है।
सोमवार रात करीब 9:40 बजे जब वह ड्यूटी से घर लौट रहा था, तब उसने रामपुर भट्टी के पास तुलसीराम चौहान और रमेश एक्का को आपस में लड़ते देखा। दोस्त रमेश के बुलाने पर करण वहां बीच-बचाव करने पहुँचा था।
पीछे से आए हमलावरों ने किया हमलातभी अचानक तुलसीराम के साथी बंटी चौहान, शुभम चौहान और 7-8 अन्य युवक कार और बाइक से वहां पहुँचे। इन लोगों ने करण और रमेश के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने ईंट और पत्थरों से करण के चेहरे और सिर पर वार किए, जिससे उसका जबड़ा पूरी तरह टूट गया।
वारदात के बाद आरोपी रमेश एक्का को जबरन गाड़ी में बैठाकर ढेंगुरनाला पुल की ओर ले गए और घायल करण को लहूलुहान हालत में वहीं छोड़ दिया।हालत गंभीर, आरोपियों पर केस दर्जपीड़ित के पिता राजेश बरेठ ने बताया कि विवाद की शुरुआत शराब दुकान पर शराब लेने को लेकर हुई थी। घायल करण को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहाँ सीटी स्कैन में जबड़ा टूटने की पुष्टि हुई।
स्थिति नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया है।राजेश बरेठ की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने बंटी चौहान, शुभम चौहान और अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं।





