पारिवारिक विवाद का खौफनाक अंत: जीजा ने सरेराह पिस्तौल से सालियों को भूना, एक की मौके पर मौत

 पारिवारिक विवाद का खौफनाक अंत: जीजा ने सरेराह पिस्तौल से सालियों को भूना, एक की मौके पर मौत

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*****************************

 

 

पारिवारिक विवाद का खौफनाक अंत: जीजा ने सरेराह पिस्तौल से सालियों को भूना, एक की मौके पर मौत

रायपुर। राजधानी के पंडरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुंदरी पारा इलाके में आज एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक पेशे से बाउंसर जीजा ने पारिवारिक कलह के चलते अपनी ही दो सालियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हिंसक हमले में एक युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है,

जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।पत्नी से विवाद के बाद वारदात को दिया अंजामपुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी जितेंद्र वर्मा मोवा बाजार चौक का निवासी है। बताया जा रहा है कि जितेंद्र का अपनी पत्नी के साथ घरेलू विवाद चल रहा था, जिससे वह काफी आक्रोशित था। इसी विवाद के सिलसिले में वह सुंदरी पारा स्थित अपनी ससुराल पहुँचा, जहाँ सालियों के साथ उसकी तीखी बहस हो गई।

बहस इतनी बढ़ी कि तैश में आकर जितेंद्र ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकाली और दोनों सालियों पर गोलियां दाग दीं।सड़क पर भी चलाईं गोलियां, इलाके में दहशतप्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ। उसने घर के बाहर मुख्य सड़क पर भी फायरिंग की। जय दुर्गा मेडिकल के अंदर और मोवा मुख्य मार्ग पर उषा प्राइड के सामने गोलियां चलने की आवाज से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोग दहशत में आ गए।आरोपी पुलिस हिरासत मेंमामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। डीसीपी (DCP) मयंक गुर्जर ने बताया कि आरोपी जितेंद्र वर्मा को हिरासत में ले लिया गया है और वारदात में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी पिस्तौल को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।