समाधान सेल” के एक्शन से शराब कोचिया गिरफ्तार: ग्राम सेल में 96 पाव अवैध शराब के साथ 62 वर्षीय आरोपी धराया
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
******************************
“समाधान सेल” के एक्शन से शराब कोचिया गिरफ्तार: ग्राम सेल में 96 पाव अवैध शराब के साथ 62 वर्षीय आरोपी धराया
बलौदाबाजार-भाटापारा: जिले में अपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए जारी “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर अब अवैध कारोबारियों के लिए काल साबित हो रहा है। इसी कड़ी में समाधान सेल से प्राप्त एक सटीक सूचना के आधार पर कसडोल पुलिस ने ग्राम सेल में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बेच रहे एक कोचिया को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी
जानकारी के अनुसार, पुलिस को “समाधान सेल” हेल्पलाइन के माध्यम से ग्राम सेल में अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी खोलबहरा साहू (उम्र 62 वर्ष), निवासी ग्राम सेल, थाना कसडोल को पकड़ लिया।
जब्ती और कार्रवाई
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 96 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई, जिसकी कुल बाजार कीमत लगभग 7,680 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जनता से अपील
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, शिकायत या अपराधिक सूचना साझा करने के लिए समाधान हेल्पलाइन नंबर 94792-20392 का उपयोग करें। आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।












