रायपुर पुलिस का नशे के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: ₹2 लाख के रोलिंग पेपर जप्त, 9 दुकानें सील

 रायपुर पुलिस का नशे के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: ₹2 लाख के रोलिंग पेपर जप्त, 9 दुकानें सील

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*****************************

 

 

रायपुर पुलिस का नशे के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: ₹2 लाख के रोलिंग पेपर जप्त, 9 दुकानें सील

रायपुर। राजधानी में युवाओं को नशे की गर्त में धकेलने वाले नेटवर्क पर रायपुर पुलिस ने कड़ा प्रहार किया है।

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के सख्त निर्देश और डीसीपी (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर (IPS) के मार्गदर्शन में चलाई गई इस विशेष मुहिम ने शहर के भीतर नशे की सामग्री सप्लाई करने वाले तंत्र की कमर तोड़ दी है।

अभियान के प्रमुख बिंदु:

गोगो पेपर पर बड़ी स्ट्राइक: पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि शहर के पान ठेले और गुमटियां युवाओं को गांजा पीने के लिए ‘गोगो/रोलिंग पेपर’ और चिलम उपलब्ध करा रहे थे। कार्रवाई के दौरान लगभग 2 लाख रुपये मूल्य के भारी मात्रा में रोलिंग पेपर जप्त किए गए हैं।

9 संस्थान सील: एडिशनल डीसीपी आकाश मरकाम और एसीपी (उरला) पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में नॉर्थ जोन की टीमों ने COTPA एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की। शैक्षणिक संस्थानों के पास अवैध सामग्री बेचने वाले 09 दुकानों व ठेलों को सील कर बंद कर दिया गया है।

सप्लाई चेन का पर्दाफाश: पुलिस ने केवल विक्रेताओं को ही नहीं पकड़ा, बल्कि इनके बैकवर्ड लिंकेज (Backward Linkage) का भी पता लगा लिया है। शहर में हुक्का फ्लेवर और रोलिंग पेपर सप्लाई करने वाले मुख्य थोक विक्रेताओं को चिन्हित कर लिया गया है, जिन पर जल्द ही बड़ी छापेमारी की तैयारी है।

रायपुर पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध नशा सामग्री बेचने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी सप्लायर को बख्शा नहीं जाएगा।