शराब के नशे में दोस्ती का खूनी अंत: ठंडे भजिए पर हुए विवाद में दोस्त ने दोस्त को रॉड से उतारा मौत के घाट

 शराब के नशे में दोस्ती का खूनी अंत: ठंडे भजिए पर हुए विवाद में दोस्त ने दोस्त को रॉड से उतारा मौत के घाट

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*****************************

 

 

रायपुर के कचना दूध डेयरी मामूली विवाद में दोस्त ने ली दोस्त की जान, आरोपी गिरफ्तार, देखी घटना का वीडियो

रायपुर: राजधानी के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक दुखद घटना सामने आई है। मामूली सी बात पर हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का वीडियो

घटना का विवरण

यह घटना 23-24 दिसंबर 2025 की रात कचना स्थित साहू दूध डेयरी परिसर में हुई। डेयरी में काम करने वाले सनी साहू (22 वर्ष) और दुर्गेश सतनामी (40 वर्ष) आपस में दोस्त थे और वहीं रहते थे। रात में दोनों ने शराब पी रखी थी और इसी दौरान खाने को लेकर उनके बीच विवाद हो गया।

विवाद बढ़ने पर सनी साहू ने पास पड़ी लोहे की रॉड से दुर्गेश सतनामी पर हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से दुर्गेश बेहोश हो गया।

अस्पताल ले जाने पर मौत की पुष्टि

घटना के बाद सनी साहू खुद ही दुर्गेश को उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने दुर्गेश को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी अपने किए पर पछतावा कर रहा था।

पुलिस की कार्रवाई

खम्हारडीह पुलिस ने आरोपी सनी साहू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजने की तैयारी कर रही है।