ओडिशा से लाया 5 लाख रुपये का गांजा, रिसामा रेलवे स्टेशन पर धरा गया आरोपी जाने पूरा मामला

 ओडिशा से लाया 5 लाख रुपये का गांजा, रिसामा रेलवे स्टेशन पर धरा गया आरोपी जाने पूरा मामला

प्राइम सी 24 न्यूज से दुर्ग संभाग ब्यूरो चीफ जावेद खान की रिपोर्ट

*****************************

 

ओडिशा से लाया 5 लाख रुपये का गांजा, रिसामा रेलवे स्टेशन पर धरा गया आरोपी जाने पूरा मामला

दुर्ग/दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना के आधार पर, पुलिस ने रिसामा रेलवे स्टेशन के यात्री प्रतीक्षालय से एक आरोपी को पकड़ा है, जो कथित तौर पर लाखों रुपये का गांजा खपाने की फिराक में था। आरोपी शाखील बाग के कब्जे से करीब 5 लाख रुपये मूल्य का 9 किलो 668 ग्राम गांजा जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 22 नवंबर को एक गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा का रहने वाला शाखील बाग नाम का व्यक्ति दल्लीराजहरा जाने वाली ट्रेन से रिसामा रेलवे स्टेशन पहुंचेगा। बताया गया कि वह अपने साथ एक ट्रॉली बैग में गांजा लेकर आ रहा है और उसे अंडा थाना क्षेत्र में खपाने की योजना है।

सूचना मिलते ही, अंडा थाना पुलिस की एक टीम तत्काल रिसामा रेलवे स्टेशन पहुंची और जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी स्टेशन से बाहर आया, पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर, आरोपी के ट्रॉली बैग के अंदर दो प्लास्टिक की थैलियों में भरा हुआ गांजा मिला, जिसका वजन 9 किलो 668 ग्राम था। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शाखील बाग बताया और स्वीकार किया कि वह गांजा ओडिशा के संबलपुर से लाया था। उसने यह भी खुलासा किया कि वह अलग-अलग जगहों से गांजा लाकर उसे रायपुर, दुर्ग और भिलाई के क्षेत्रों में बेचने का काम करता था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।