छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का बहुत चर्चित मामला तोमर बंधु फरार मामले मे पुलिस को मिली बड़ी सफलता,फरार वीरेंद्र तोमर को पुलिस ने ग्वालियर से किया गिरफ्तार, रोहित तोमर अब भी फरार
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
++++++++++++++++++++++++++++++++++++
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का बहुत चर्चित मामला तोमर बंधु फरार मामले मे पुलिस को मिली बड़ी सफलता,फरार वीरेंद्र तोमर को पुलिस ने ग्वालियर से किया गिरफ्तार, रोहित तोमर अब भी फरार
रायपुर. छत्तीसगढ़ के कुख्यात सूदखोर और ब्लैकमेलिंग गिरोह से जुड़े आरोपी वीरेंद्र सिंह तोमर को आखिरकार ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया गया है. उसका भाई रोहित तोमर अब भी फरार है. दोनों जून माह से पुलिस की पकड़ से बाहर थे. रायपुर पुलिस ने दोनों पर इनाम घोषित किया था और छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने हाल ही में उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी. तोमर बंधु पर सूदखोरी, जबरन वसूली, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित करीब 16 मामले दर्ज हैं. पुलिस ने इनके ठिकानों पर पहले भी छापे मारे थे, जिसमें ब्लैंक चेकबुक, हथियार और कारतूस बरामद हुए थे. अब ग्वालियर पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में वीरेंद्र तोमर को पकड़कर रायपुर पुलिस को सूचना दी है.
वीरेंद्र तोमर को रायपुर पुलिस ने ग्वालियर से किया गिरफ्तार, रोहित तोमर फरार