छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दो युवकों को धारदार चाकू के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार, दोनों आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं मारपीट के मामले

 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दो युवकों को धारदार चाकू के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार, दोनों आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं मारपीट के मामले

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

+++++++++++++++++++++++

रायपुर के खमतराई थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर चाकू लहराते हुए लोगों को डराने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू जब्त करते हुए दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

 

 

रायपुर।राजधानी रायपुर के खमतराई थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर चाकू लहराते हुए लोगों को डराने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू जब्त करते हुए दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

 

 

 

जानकारी के अनुसार, 24 अक्टूबर 2025 को खमतराई पुलिस को सूचना मिली कि विजय नगर भनपुरी क्षेत्र में एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को धमका रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी राकेश बाघ (24 वर्ष), निवासी विजय नगर भनपुरी रायपुर को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया और उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 1145/25, धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

इसी दिन पुलिस को एक और सूचना मिली कि कविलाश नगर भनपुरी में भी एक व्यक्ति चाकू लेकर लोगों को आतंकित कर रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने आरोपी प्रेम दुबे (20 वर्ष), निवासी शास्त्री नगर फोकटपारा थाना देवेंद्र नगर रायपुर को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से भी धारदार चाकू जब्त कर अपराध क्रमांक 1146/25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पहले भी लड़ाई-झगड़ा और मारपीट के मामलों में जेल जा चुके हैं। फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।