छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नहर किनारे मिला युवती का शव, सिर पर वार कर हत्या की आशंका

 छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नहर किनारे मिला युवती का शव, सिर पर वार कर हत्या की आशंका

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

+++++++++++++++++++++++++++++++++++

पुलिस को संदेह है कि पहले उसका गला दबाया गया और फिर पहचान छिपाने के लिए चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया। पुलिस युवती की शिनाख्त में जुटी हुई है।

दुर्ग।दुर्ग जिले के नगपुरा चौकी क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब दामोदा और टेमरी नहर किनारे एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ।

शव देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसएसपी विजय अग्रवाल और फॉरेंसिक टीम पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

प्रारंभिक जांच में युवती की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को संदेह है कि पहले उसका गला दबाया गया और फिर पहचान छिपाने के लिए चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया। पुलिस युवती की शिनाख्त में जुटी हुई है। आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हत्या की कड़ी तक पहुंचा जा सके।

एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि पुलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत नहर किनारे एक युवती का शव बरामद हुआ है। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। शिनाख्त और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस हर एंगल से विवेचना कर रही है।’