छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर को रुकवा कर चेक किया तो रह गई दंग

 छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर को रुकवा कर चेक किया तो रह गई दंग

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

+++++++++++++++++++++++++++++++++++

 

सील पैक कंटेनर…नट खोलकर भरा 3 क्विंटल 88KG गांजा:नागपुर पहुंचाने हर बोरी 5-5 हजार कमीशन, दुर्ग पुलिस ने 1.53 करोड़ का माल किया जब्त

दुर्ग।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने कंटेनर से भरा 3 क्विंटल 88 किलो गांजा पकड़ा है। सील पैक कंटेनर का नट खोलकर अंदर गांजा भरा गया था। 60 लाख का गांजा, कंटेनर वाहन और अन्य सामान समेत कुल 1 करोड़ 53 लाख रुपए का माल जब्त किया गया है। यह गांजा ओडिसा से छत्तीसगढ़ होते हुए नागपुर भेजा रहा था।

 

कंटेनर ड्राइवर से पूछताछ कर पुलिस नागपुर पहुंची, जहां से 2 तस्करों को भी गिरफ्तार किया। ड्राइवर को गांजा छोड़ने के एवज में उसे हर बोरी के 5-5 हजार रुपए देने का वादा किया गया था। पुलिस ने ड्राइवर समेत 3 आरोपियों को अरेस्ट किया है। मामला कुम्हारी थाना इलाके का है।

ओडिसा में नट खोलकर भरा 13 बोरी गांजा

 

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि, 7 सितंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, रायपुर से दुर्ग की ओर एक कंटेनर में भारी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है। पुलिस ने कुम्हारी टोल प्लाजा में नाकेबंदी की। पुलिस ने कंटेनर क्रमांक NL01-AH-9524 को रोककर पूछताछ की। ड्राइवर ने अपना नाम उमेश यादव (46) निवासी मधुबनी, बिहार का होना बताया।

पूछताछ में उसने बताया कि, कंटेनर कोलकाता से सामान लेकर गुजरात जा रहा था। रास्ते में देवघर, ओडिशा के पास उसका परिचित राहुल मिला। जिसने 13 बोरी गांजा नागपुर में शाहिद नामक व्यक्ति के पास छोड़ने की डील की। इसके एवज में उसे हर बोरी पर 5-5 हजार रुपए देने का वादा किया गया था।

बोरी के अंदर मिले 388 पैकेट, हर पैकेट का वजन एक किलो

 

पुलिस ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कंटेनर की तलाशी ली गई। पीछे के हिस्से से 13 बोरियां बरामद हुईं। बोरियों को खोलने पर अंदर 388 पैकेट मिले। हर पैकेट 1 किलो वजनी था। इस तरह कुल 3 क्विंटल 88 किलो गांजा मिला। जिसकी अनुमानित कीमत 60 लाख रुपए है। इसके अलावा कंटेनर में भरे अन्य सामान, वाहन और 95 हजार नगद समेत कुल 1 करोड़ 53 लाख रुपए का माल जब्त किया गया।

 

दुर्ग पुलिस ने दो तस्करों को नागपुर से किया गिरफ्तार

 

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि, आरोपी ड्राइवर उमेश यादव की निशानदेही पर कुम्हारी पुलिस और एसीसीयू की टीम नागपुर पहुंची। वहां ट्रैप लगाकर पुलिस ने गांजा की खरीदी करने आए दो आरोपियों मुस्ताक अहमद (34) और फयाज अंसारी (24) दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस के अनुसार, नागपुर में इन्हें ही गांजा की सप्लाई करनी थी। 3 महीने पहले ड्राइवर ने गांजा तस्करी का काम शुरू किया था। यह उसकी दूसरी खेप थी। जिसने यह गांजा कंटेनर में रखवाया है, उसकी भी तलाश की जा रही है।