बस्तर पुलिस ने गिरफ्तार किए तीन आरोपी, मास्टरमाइंड के खिलाफ दर्ज 46 से अधिक मामले
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी +++++++++++++++++++++++++++++++++++
बस्तर पुलिस ने एक बड़ा खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पकड़े गए आरोपियों ने एक सायबर फ्राड का मास्टरमाइंड भी है, जिसके खिलाफ अलग अलग जगहों में 46 से अधिक मामले भी दर्ज है।
जगदलपुर।बस्तर पुलिस ने एक बड़ा खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पकड़े गए आरोपियों ने एक सायबर फ्राड का मास्टरमाइंड भी है, जिसके खिलाफ अलग अलग जगहों में 46 से अधिक मामले भी दर्ज है, इस बात का खुलासा बस्तर एसपी ने पत्रवार्ता के दौरान बताई। बताया जा रहा है कि बस्तर पुलिस ने 1 करोड़ से ज्यादा रुपए के सायबर फ्रॉड के मामले में 3 शातिर ठगों को देश के दो अलग – अलग राज्यों से गिरफ्तार किया है,
पुलिस ने इन शातिर ठगों के पास से हजारों रुपए नगद, एटीएम कार्ड, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, बॉयोमेट्रिक फिंगर प्रिंट स्कैनर समेत अन्य सामान भी बरामद किया है।






