प्रेमी के साथ लिव-इन में रह रही थी महिला, पति ने बीच सड़क पर दोनों को उतारा मौत के घाट; चाकू से किए 10 से अधिक वार
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
*************************************
टोहाना में एक सनसनीखेज घटना में एक महिला और उसके लिव-इन पार्टनर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पूजा नामक महिला छह महीने से रितिक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी जिसे उसके पति दीपक ने आंबेडकर चौक के पास चाकू से गोद डाला।
टोहाना (फतेहाबाद): छह महीने से लिव इन लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला व उसके प्रेमी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।
घटना को शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे आंबेडकर चौक के पास अंजाम दिया गया। महिला के पति ने दोनों पर 10 से अधिक वार किए। इसके बाद वह फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावर को पकड़ने के लिए टीमें रवाना की। आंबेडकर चौक निवासी 24 वर्षीय रितिक का पिछले काफी दिनों से किल्ला मुहल्ला निवासी 31 वर्षीय पूजा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पूजा छह महीने से पति दीपक को छोड़कर रितिक के साथ ही लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।
पत्नी पर किए चाकू से चार वार
शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे रितिक व पूजा बाजार से घर आ रहे थे। इसी दौरान दीपक आ गया। दीपक ने पहले पूजा पर चार बार चाकू से वार किए। वह जमीन पर गिर गई। इसके बाद रितिक पर हमला कर दिया। रितिक जान बचाने के लिए घर की तरफ भागा। दीपक भी पीछे गया और उसपर चाकू से करीब छह वार किए।
आसपास रहने वाले लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही दीपक फरार हो गया। लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। रितिक और पूजा को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पूजा दो बच्चों की मां थी और दोनों बच्चे अपने पिता दीपक के साथ रह रहे थे। डीएसपी उमेद सिंह ने बताया महिला व युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। हत्या का आरोप महिला के पति पर है। मामले की जांच की जा रही है।
ऐसे संपर्क में आए रितिक व पूजा
जानकारी के अनुसार आरोपित दीपक व उसकी पत्नी पूजा टोहाना के एक पिज्जा हट में काम करते थे। उसी पिज्जा हट में रितिक काम करता था। यहीं से रितिक व पूजा का संपर्क हुआ और पूजा पति दीपक व दो बेटों को छोड़कर रितिक के साथ लिव इन में रहने लगी।
आरोपित दीपक व मृतका पूजा के दो बेटे 11 का 7 साल के हैं। अपनी पत्नी के रितिक के साथ लिव इन में रहने से परेशान दीपक ने पिज्जा हट पर काम करना छोड़ दिया था तथा वह परेशान रहता था। दीपक का पिता टोहाना के आइजी कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है।






