एसआईटी की बड़ी कार्रवाई : अवैध तरीके से भारत में घुसपैठ कर दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, पहचान छुपाकर रहती थीं दोनों
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
****************************************
दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से घुसपैठ कर रहने वाली दो बांग्लादेशी महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बांग्लादेशी महिला पिछले कई साल से रायपुर में अपना नाम और पहचान छुपा कर रह रही थी।
दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से घुसपैठ कर रहने वाली दो बांग्लादेशी महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बांग्लादेशी महिला पिछले कई साल से रायपुर में अपना नाम और पहचान छुपा कर रह रही थी। पुलिस की गठित एसटीएफ टीम ने इस बांग्लादेशी महिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि दो दिन पूर्व जयंती नगर में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था ये दोनो बांग्लादेशी महिलाएं भी उनके साथ पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। महिलाओं से दस्तावेज और मोबाइल रिकार्ड की जांच करने पर दोनो महिलाए पिछले 8 सालो से रायपुर में रहते थे पकड़े गए महिलाए कॉल सेंटर और स्पा सेंटर में काम करती थी।
महिलाओं ने अपनी पहचान बदलकर रहने वाली बांग्लादेशी महिला सनाया नूर अपना नाम बदलकर सपना शर्मा के नाम से पहचान छुपा कर रहे रही थी। और आधार में सपना ने फर्जी तरीके से पति का नाम अभय शर्मा लिखकर आधार कार्ड बनाई थी वही दूसरी बांग्लादेशी महिला खुशबू बेगम ने अपना नाम बदलकर खुशबू उर्फ रानी पासवान ने भी अपना नाम बदलकर अपना फर्जी दस्तावेज तैयार की थी दो बांग्लादेशी महिला मूलत जोरहाट जिला दीनाजपुर के रहने वाले है 15 वर्ष पहले भारत बांग्लादेश सीमा को अवैध रूप से पार कर बिना वैध दस्तावेज के विगत 8 सालो से रायपुर के चंगोराभाठा में रहते थे। छत्तीसगढ़ पुलिस के द्वारा अवैध घुसपैठियों को पकड़ने के लिए गठित एसटीएफ की टीम ने यह कार्रवाई की है। पुलिस बांग्लादेशियो को संरक्षण देने वालो के खिलाफ भी कार्यवाही करेगी।पुलिस ने दोनो बांग्लादेशी महिलाएं के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनो को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।आपको बता दे कि दुर्ग जिले में एसआईटी गठन होने के बाद अब तक 5 बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।





