अपहरण कर परिजनों से मांगी पांच लाख की फिरौती, एक महिला एक पुरुष आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार
**************************************
दुर्ग में वैशाली नगर थाना पुलिस ने ड्रीम इलेवन क्रिकेट में काम करने के नाम पर युवक का अपहरण कर परिजनों से 5 लाख की फिरौती मांगने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
दुर्ग।दुर्ग में वैशाली नगर थाना पुलिस ने ड्रीम इलेवन क्रिकेट में काम करने के नाम पर युवक का अपहरण कर परिजनों से 5 लाख की फिरौती मांगने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही 3 फरार अन्य आरोपी को तलाश में पुलिस जुटी हुई है। प्रार्थी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके भतीजे रजत शाह का अज्ञात लोगो ने अपहरण कर फिरौती की मांग कर रहे है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल नंबर के आधार कर लोकेशन और तकनीकी सहायता से कॉल करने वाला युवक का लोकेशन बोकारो झारखंड मिला जिसके बाद एक टीम बनाकर रवाना किया गया जहां राहुल पासवान को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि अपने महिला मित्र सिमरन कौर और अन्य साथियों के साथ मिलकर रेड्डी अन्ना क्रिकेट सट्टे में पैसा का हार जाने के बाद रजत शाह को बंधक बनाकर उसके घर वालो को पैसा मांगने के लिए रजत का अपहरण किए थे।
राहुल पासवान ने ने पुलिस को बताया कि रजत शाह का अपहरण कर उसे पतरातु स्टेशन के पास होना बताया जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर रजत शाह को अपहरणकर्ताओं की चुंगल से छुड़वाया गया। अपहरणकर्ताओं ने रजत को बंधक बनाकर फिरौती की रकम की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट की वारदात को भी अंजाम दिए है।
आरोपिया सिमरन कौर और रजत शाह को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में दोस्ती हुई थी जिसके बाद सिमरन ने रजत शाह से संपर्क की और ड्रीम इलेवन को ऑपरेटर का काम करने के लिए झारखंड रची बुलाया गया जहां आरोपी राहुल पासवान सिमरन कौर और अन्य साथियों द्वारा उसका अपहरण कर बोकारो लेकर चले गए। रजत ने ड्रीम इलेवन क्रिकेट सट्टा में काम नही है बल्कि क्रिकेट बैटिंग एप्प रेड्डी अन्ना सट्टा एप्प में काम करने का दबाव बनाया गया लेकिन रजत ने मना कर दिया इसी बीच आरोपियों ने 5 लाख का नुकसान हो गया। और रजत का अपहरण कर उसके परिजनों से 5 लाख की फिरौती की मांग की। पुलिस राहुल पासवान और सिमरन कौर को बोकारो झारखंड से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।





