हिंदू धर्म विरोधी पोस्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, कोंडागांव पुलिस ने रायपुर से दबोचा

 हिंदू धर्म विरोधी पोस्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, कोंडागांव पुलिस ने रायपुर से दबोचा

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

सोशल मीडिया पर हिंदू धर्म, देवी-देवताओं, साधु-संतों और धार्मिक ग्रंथों के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट करने और धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने के मामले में कोंडागांव पुलिस ने 41 वर्षीय इमरान खान को रायपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी रायपुर के मोहदा पारा इलाके का निवासी है।

 

रायपुर।सोशल मीडिया पर हिंदू धर्म, देवी-देवताओं, साधु-संतों और धार्मिक ग्रंथों के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट करने और धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने के मामले में कोंडागांव पुलिस ने 41 वर्षीय इमरान खान को रायपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी रायपुर के मोहदा पारा इलाके का निवासी है।

 

विश्व हिंदू परिषद (VHP) कोंडागांव के जिला अध्यक्ष करण सिंह यूके की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। कोंडागांव सिटी कोतवाली प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि SI शशि भूषण पटेल के नेतृत्व में एक टीम गठित कर आरोपी को पकड़ने रायपुर भेजा गया। घेराबंदी के बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया और कोंडागांव लाया गया।

 

इस मामले पर विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष करण सिंह यूके ने कहा कि सनातन धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ विशेष लोग षड्यंत्र के तहत इस तरह की गतिविधियां फैला रहे हैं, जिन पर विश्व हिंदू परिषद की कड़ी नजर रहेगी।

 

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस बात की जांच कर रही है कि उसने यह पोस्ट अकेले किया या उसके पीछे कोई संगठित गिरोह सक्रिय है। इस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की चर्चा तेज हो गई है।