नक्सली खत्म ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में 72 घंटे से मुठभेड़ जारी, महिला नक्सली सहित और दो मार गिराए, जवान लग रहे हैं अपनी ताकत
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
22 जनवरी 2025 को नक्सलियों से मुठभेड़ हुई।
16 नक्सलियों के शव और 17 हथियार बरामद।
नक्सल गतिविधियों को नष्ट करने का प्रयास जारी।
गरियाबंद, । जिला गरियाबंद में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच 72 घंटे से लगातार मुठभेड़ चल रही है। 22 जनवरी को कुल्हाडीघाट भालूडीग्गी पहाड़ी के पास उड़ीसा सीमा के भीतर से सुरक्षाबलों को दो नक्सलियों के शव मिले। उनके पास से 1 एके 47 राइफल और अन्य हथियार बरामद किए हैं।
सुरक्षाबलों ने झोंकी पूरी ताकत
यह अभियान पिछले 72 घंटों से लगातार जारी है। अब तक सुरक्षाबलों ने 16 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। उनके पास से 17 हथियार भी मिले हैं। इस दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के घातक मंसूबों को नाकाम करते हुए अपनी जवाबी कार्रवाई से उन्हें मुंह तोड़ जवाब दिया।
आईईडी का जाल किया तबाह
मुठभेड़ स्थल के आसपास नक्सलियों द्वारा दर्जनों आईईडी प्लांट किए गए थे, जिन्हें सुरक्षाबलों ने पूरी सावधानी से ढूंढकर निष्क्रिय किया। बीडीएस टीम ने आईईडी को नष्ट किया, जिससे सुरक्षा बलों और ग्रामीणों की जान-माल की रक्षा हुई।
सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी
मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी रखा है। वर्तमान में अभियान में कोई भी राहत नहीं दी गई है। सुरक्षा बल लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। नक्सल गतिविधियों को समाप्त करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।





