एक फोन पर पहुंचेगी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, शहर के चारों तरफ बनेगा फायर सब स्टेशन
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
रायपुर: राजधानी रायपुर में लगातार हो रही आगजनी की घटना को देखते हुए अब रायपुर नगर निगम द्वारा शहर के चारों कोनों में फायर सब स्टेशन बनाने की तैयारी की जा रही है। जिसके लिए प्रशासन अब जगह की तलाश कर रही है।

दरअसल, राजधानी रायपुर स्थित गुढियारी के भारत माता चौक के पास हुए बिजली विभाग में हुए आगजनी में दमकल की टीम देर से पहुंची थी। यह मामला उठा था। जिसके बाद प्रशासन ने शहर के चारों तरफ फायर ब्रिगेड की गाडियां खड़े करने का फैसला लिया।

जिले की बढ़ती बसाहट और लगातार हो रही आगजनी की घटना को देखते हुए अब रायपुर नगर निगम द्वारा शहर के चारों कोनों में फायर सब स्टेशन बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जगह की भी तलाश शुरू कर दी गई है।

निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा ने कहा है कि शहर के हर कोने में फायर सब स्टेशन होना जरूरी है। जिससे आगजनी की घटना के समय फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंच सके और आगजनी पर तत्काल काबू पाया जा सके। कर्मिशियल क्षेत्रों और हाई राइस बिल्डिंगों के मुताबिक भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को रखने सब स्टेशन की व्यवस्था होनी चाहिए।






